फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: 18 माह में धन दोगुना करने का झांसा देकर सेवानिवृत सूबेदार के 11.83 लाख रुपये हड़पे

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। सेवानिवृत सूबेदार को 18 माह में धन दोगुना करने का झांसा देकर पिता-पुत्र समेत तीन लोगों ने 11.83 लाख रुपये हड़प लिए। अब रकम मांगने पर आरोपी जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पीड़ित ने आरोपियों के खिपाफ गंगानगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

गंगानगर की अलकनंदा धाम कॉलोनी निवासी जयबीर सिंह थल सेना से सूबेदार पद से सेवानिवृत्त हैं। नौकरी के दौरान उनकी जान पहचान राजस्थान के सीकर जिले के गुंगारा गांव निवासी संजय कुमार से हुई थी। उसने बताया था कि उसके कुछ रिश्तेदार नेक्सा एवरग्रीन प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में कार्यरत हैं। यह कंपनी अहमदाबाद गुजरात के धौलेरा में कई हजार करोड़ में स्मार्ट सिटी बना रही है। संजय कुमार और उसके पिता देवीलाल ने उन्हें अपने गांव के अमरचंद से मिलवाया। अमरचंद ने खुद को कंपनी का मैनेजर बताया। अमरचंद ने रणवीर बिजारणिया और सुभाष बिजारणिया निवासी ग्राम पनलावा जिला सीकर राजस्थान से मुलाकात कराई। इन लोगों ने खुद को कंपनी का सीएमडी और एमडी बताया।
इन सभी ने बताया कि हमारी कंपनी निवेश करती है और 18 माह में दोगुने रुपये निवेशकों के वॉलेट में भेज देती है। इन लोगों की की बात पर विश्वास कर उन्होंने कई बार में 11.83 लाख रुपये निवेश कर दिए। बाद में इन लोगों ने कंपनी के सभी निवेशकों का डेटा खत्म कर दिया। कंपनी का एप भी बंद हो गया। उन्होंने संजय कुमार से अपने रुपये वापस दिलाने के लिए कहा तो शुरू में उसने कहा कि कंपनी का खाता सीज चल रहा है। सारा पैसा कुछ दिन में दिला दू्ंगा। बाद में रुपये मांगने पर आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी देने लगा। आरोपी अमरचंद ढाका, रणवीर बिजारणिया और सुभाष बिजारणिया राजस्थान की सीकर जेल में हैं। गंगानगर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कराकर जांच शुरु कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें