फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईकोर्ट बेंच की मांग को गंभीरता से ले सरकार : अरविंद

Thu, 26 Oct 2023 01:10 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
सहारनपुर के अ​धिवक्ता एसोसिएशन के बार भवन में पत्रकारो से वार्ता करते पदा​धिकारी
विज्ञापन
सहारनपुर। अधिवक्ता एसोसिएशन के अध्यक्ष अरविंद शर्मा ने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट बेंच की स्थापना बेहद जरूरी है। इस मांग को सरकार गंभीरता से ले। 40 वर्षों से अधिवक्ता मांग को उठा रहे हैं।
विज्ञापन

दीवानी कचहरी स्थित बार प्रांगण में पत्रकार वार्ता के दौरान अध्यक्ष अरविंद शर्मा ने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश अधिवक्ताओं की मांग को लंबे समय से नजर अंदाज किया जा रहा है। इसे लेकर अधिवक्ता आंदोलन भी कर रहे हैं, लेकिन सरकार ने कोई सकरात्मक रूख नहीं अपनाया है। इस मांग को गंभीरता से लेते हुए सरकार को समस्या का समाधान करना चाहिए।
महासचिव मुनव्वर आफताब ने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सभी जनप्रतिनिधियों को लोकसभा और विधानसभा में इस मुद्दे को उठाना चाहिए। लंबे समय से आंदोलन करने के बावजूद अधिवक्ताओं की आवाज सरकार के कानों तक नहीं पहुंच रही है। हाईकोर्ट बेंच की स्थापना से नागरिकों को भी फायदा होगा। इस दौरान पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र सिंह चौहान, अभय सैनी, अमरीश पुंडीर, नितिन शर्मा, स्वराज सिंह, राजेश कुमार, संदीप पुंडीर, सौरभ जैन, अनुज सैनी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें