प्राइवेट प्रैक्टिस पर शिकंजे केबाद अब सरकारी डॉक्टरों से आय-संपत्ति का पूरा ब्यौरा मांगा गया है। इस संबंध में डीजी हेल्थ की तरफ से आदेश और परफॉर्मा आया है, जिसे डॉक्टरों को भरकर भेजना है।
मेडिकल कालेज के प्राचार्य केकेगुप्ता ने बताया कि सोमवार को यह परफार्मा डीजी हेल्थ की तरफ से आया है। मंगलवार दोपहर तक इसे भरकर भेजना था। मेडिकल कॉलेज केकरीब 150 डॉक्टरों के पास आय का ब्यौरा देने के लिए यह परफॉर्मा आया है। इनमें से 90 ने मंगलवार को यह परफॉर्मा सम्मिट कर दिया है, बाकी अभी सम्मिट नहीं कर पाए हैं। जिन डॉक्टरों ने आय का ब्यौरा अभी तक नहीं दिया है, उन पर क्या कार्रवाई की जाएगी, यह शासन स्तर पर ही तय किया जाएगा।
बता दें कि इससे पहले शासन ने आदेश दिए थे कि सरकारी डॉक्टर प्राइवेट प्रैक्टिस नहीं कर सकेंगे। अगर वे ऐसा करते मिले तो उनकेखिलाफ कार्रवाई की जाएगी। प्राइवेट प्रैक्टिस कर रहे डॉक्टरों के खिलाफ सीएमओ छापेमारी कर सकते हैं। वहीं, अब उनकी आय-संपत्ति का ब्यौरा मांगा गया है।