किठौर। गांव कायस्थ बड्ढा में सोमवार सुबह पुलिस और गोेतस्करों के बीच मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश के दोनों पैरों में गोली लग गई। वहीं, दो अन्य साथियों को पुलिस ने एक मकान पर छापा मारकर गोमांस एवं कटान में प्रयुक्त औजारों समेत गिरफ्तार किया है। हालांकि उनका एक साथी फरार हो गया। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों को जेल भेज दिया है।
इंस्पेक्टर अरविंद मोहन शर्मा ने बताया कि कायस्थ बड्ढा निवासी सलीम के मकान में पप्पल पुत्र इब्राहिम किराए पर रहता है। जानकारी मिली कि वह घर में ही गोहत्या को अंजाम दे रहा है। वहां पुलिस पहुंची तो दो गोतस्कर भागने लगे। पुलिस ने पीछा किया तो उन्होंने खंद्रावली के जंगल में पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में पप्पल को दोनों पैरों में गोली लग गईं। पुलिस ने दो तमंचे एवं कारतूस बरामद किए हैं। वहीं, पप्पल के मकान से करीब 25 किलो गोमांस, प्रयुक्त औजार बरामद कर कटान में शामिल तराना पत्नी मुंशी एवं इमरान पुत्र इब्राहिम को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार पशु चिकित्सक डॉ. इमरान ने मीट गाय का होने की पुष्टि की है। इसके बाद पुलिस ने मीट को गड्ढे में दबवा दिया। उधर, घायल बदमाश पप्पल को अस्पताल भेज दिया है। पुलिस फरार आरोपी की तलाश जारी है। पुलिस का कहना है कि पकडे़ गए गोतस्करों के खिलाफ विभिन्न थानों के दर्जनों मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने पशु चिकित्सक डॉ. इमरान को बुलाकर म