फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gopichand Murder Case: दो दिन रिमांड पर रहा तांत्रिक बाबा, पर शव का नहीं लगा सुराग, पुलिस के सामने बड़ी चुनौती

Sat, 06 May 2023 05:03 PM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

Head Constable Gopichand Murder Case : सिपाही गोपीचंद का शव तलाशना पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बन गया है। पुलिस ने हत्यारोपी तांत्रिक बाबा को रिमांड पर लेकर शव की तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं चला। जानिए इस मामले में क्या अपडेट है-
विज्ञापन
तांत्रिक बाबा को गंगा किनारे लेकर पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में सिपाही गोपीचंद की हत्या के बाद अब उसके शव को तलाशना पुलिस के लिए किसी बड़ी चुनौती से कम नहीं है। गोपीचंद की हत्या 26 मार्च को की गई थी। हत्या को एक महीने से भी ज्यादा समय बीत चुका है।

विज्ञापन


वहीं, पुलिस इस मामले में हत्यारोपी तांत्रिक बाबा को रिमांड पर लेकर हेड कांस्टेबल गोपीचंद के शव की तलाश गंगा में कर रही है। शुक्रवार को दूसरे दिन भी खादर क्षेत्र में गंगा में तलाशी अभियान चलाया गया। तांत्रिक पुलिस को लगातार गंगा में शव होने की बात कहता रहा।

शुक्रवार को सरधना पुलिस सिपाही गोपीचंद की हत्या के मुख्य आरोपी तांत्रिक गणपत को रिमांड के दूसरे दिन हस्तिनापुर के सिरजेपुर गंगा घाट पर लेकर पहुंची, जहां से भीमकुंड घाट, मखदूमपुर और जलालपुर जोरा की ओर सिपाही गोपीचंद के शव की गंगा में तलाश की गई। लेकिन देर शाम तक सिपाही का शव नहीं मिला। आरोपी तांत्रिक पुलिस को सिरजेपुर गंगा घाट पर हत्या के बाद शव गंगा में गिराने की बात कहता रहा।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Anil Dujana Encounter: जहां लिख दिया JDS, उसका मालिक बन जाता था कुख्यात, इन कारनामों में था माहिर
विज्ञापन


देरी से हुआ हत्या का खुलासा
सरधना क्षेत्र के गांव पोहल्ली निवासी दिल्ली पुलिस में तैनात हेड कांस्टेबल गोपीचंद की हत्या का खुलासा पुलिस ने करीब एक महीने के बाद किया। अब पुलिस के सामने सिपाही के शव को बरामद करना किसी बड़ी चुनौती से कम नहीं है। पिछले दो दिनों से पुलिस ने हत्यारोपी तांत्रिक को रिमांड पर लेकर शव की तलाश की।

यह भी पढ़ें: Anil Dujana: दिल पर लगी एक गोली ने ही कर दिया अनिल दुजाना को ढेर, युवाओं ने स्टेटस पर लिखा- 'मिस यू अनिल भाई'

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें