पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझाते हुए कहा कि छात्र गोपाल की हत्या एक युवती को लेकर चल रहे विवाद में हुई है। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
उत्तर प्रदेश के मेरठ से सटे सरधना में युवक की हत्या के विरोध में मंगलवार को सैकड़ों ग्रामीण थाने पर धरना देकर बैठ गए। वहीं गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए भारी संख्या में पैरामिलट्री फोर्स तैनात किया गया है।
विज्ञापन
सरधना के कुशावली के युवक की हत्या के विरोध में मंगलवार सैंकड़ों ग्रामीण थाने के सामने धरने पर बैठ गए। भारी तादात में मौके पर पैरामिलेट्री फोर्स तैनात किया गया है। युवक की हत्या से चौबीसी में उबाल है।
एसपी देहात केशव कुमार, एसडीएम सूरज पटेल व सीओ आरपी शाही समेत तमाम स्थानीय अधिकारी मौके पर। पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझाते हुए कहा कि छात्र गोपाल की हत्या एक युवती को लेकर चल रहे विवाद में हुई है।
विज्ञापन
पुलिस फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं मृतक गोपाल का शव अभी दिल्ली से मेरठ नहीं पहुंचा है। वहीं छात्र की हत्या के बाद सरधना में तनाव बरकरार है। इस लिहाज से चप्पे चप्पे पर पैरामिलट्री फोर्स तैनात की गई है।