फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: पावरलूम फैक्टरी में आग से हजारों का माल जलकर राख

विज्ञापन
सरधना। नगर के मोहल्ला ​किला खेवान की एक पावरलूम फैक्ट्री में लगी आग। स्थानीय निवासी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। नगर के मोहल्ला किला खेवान स्थित पावरलूम फैक्टरी में अचानक आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग लगते ही फैक्टरी में काम कर रहे श्रमिकों के बीच भगदड़ मच गई। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और आग बुझाने में मदद की।
हादसा मोहल्ला किला खेवान निवासी महताब पुत्र इलियास की पावरलूम फैक्टरी में हुआ। फैक्टरी में करीब दर्जनों श्रमिक काम कर रहे थे, जिनमें से अधिकांश ने किसी तरह अपनी जान बचाई। आग पर काबू पाने के लिए स्थानीय लोग, फैक्टरी कर्मचारी और दमकल विभाग की टीम ने मिलकर प्रयास किए। हालांकि, तब तक फैक्टरी में रखा हजारों रुपये का कपड़ा, धागा व अन्य मशीनरी जलकर राख हो गई। घटना फैक्टरी में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। फुटेज में स्पष्ट दिख रहा है कि आग तेजी से फैक्टरी के भीतर फैल गई। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। अनुमान है कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी होगी।
विज्ञापन

गनीमत यह रही कि इस हादसे में किसी की जान नहीं गई। आग से फैक्टरी में रखा माल जलकर राख हो गया। इस कारण महताब और उनके परिवार को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इलाके में पावरलूम फैक्टरियां काफी नजदीक स्थित हैं। कुछ समय पहले गोमती नगर में भी एक पावरलूम फैक्टरी में आग लगी थी लेकिन प्रशासन ने तब भी कोई ठोस कदम नहीं उठाए थे।
विज्ञापन

नगर पालिका और संबंधित विभागों से आग्रह किया गया है कि वह इस मुद्दे को गंभीरता से लें और इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए कड़े कदम उठाएं। साथ ही फैक्टरियों में सुरक्षा मानकों का पालन कराने पर भी जोर दिया ताकि हादसों को रोका जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें