मेरठ। टीपी नगर थाना क्षेत्र के मुल्तान नगर निवासी अमित कुमार ने बृहस्पतिवार को एसएसपी ऑफिस पर शिकायती पत्र देते हुए बताया कि उसका पेट्रोल पंप से संबंधित सामान लगाने का काम है। उन्होंने कंकरखेड़ा के शिव धाम पठानपुरा में एक गोदाम बना रखा है जिसमें वह पेट्रोल पंप से संबंधित सामान रखते है। 12 सितंबर को वह गोदाम का ताला लगाकर चले गए थे। 15 सितंबर को गोदाम पर पहुंचे तो पता चला कि गोदाम के मुख्य गेट पर दूसरा ताला है। पीड़ित ने डायल-112 को फोन कर मामले की जानकारी दी थी। पुलिस के पहुंचने के बाद पीड़ित ताला तोड़कर अंदर गए। गोदाम के अंदर सारा सामान बिखरा हुआ था। चोरों ने ढाई लाख रूपये का सामान चोरी कर लिया था। एसपी आयुष विक्रम सिंह का कहना है की तहरीर के आधार पर जांच कर मामले की जांच की जाएगी। संवाद