फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: दो दुकानों का शटर तोड़कर लाखों का सामान चोरी

Wed, 15 Feb 2023 01:46 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
सरधना। मोहल्ला धर्मपुरी में चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान।
विज्ञापन
सरधना/खरखौदा। कस्बा खरखौदा में मेन रोड पर चोरों ने दो दुकानों के ताले तोड़कर लाखों रुपये कीमत का सामान चोरी कर लिया। दुकानदारों ने इस मामले में थाना पर तहरीर दी है। खरखौदा निवासी नजाकत अली की मेन बस स्टैंड पर छोले भटूरे की दुकान है। नजाकत के अनुसार, रात में चोरों ने दुकान का ताला तोड़कर छह टिन रिफाइंड, एक गैस सिलेंडर व अन्य सामान चोरी कर लिया। पड़ोसी अमन मोबाइल सेंटर की दुकान से मोबाइल व अन्य सामान चोरी कर लिया।
विज्ञापन

वहीं सरधना के मोहल्ला ईदगाह रोड धर्मपुरी में बदमाशों ने बंद मकान का ताला तोड़ दिया। पीड़ित अनस पुत्र यासीन ने थाने में दी तहरीर में बताया कि वह परिवार के साथ भाई की शादी में दादरी गया था। घर पर ताला लगा था। इसी बीच बदमाशों ने धावा बोल दिया। उन्होंने सेफ अलमारी को तोड़कर उसके अंदर से कीमती सामान चोरी कर लिया। उसने बताया कि भाभी शबनम का काफी सामान सेफ में रखा था। भाभी के आने के बाद ही चोरी गए सामान का पता चल पाएगा। खबर लिखे जाने तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हो पाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें