थाना तिराहे से फलावदा रोड तक पुलिस ने हटाया अतिक्रमण, दुकानदारों ने खुद सामान समेटा
अतिक्रमण से बाजारों मेें लगता है जाम
संवाद न्यूज एजेंसी
मवाना। पुलिस ने शुक्रवार को थाना तिराहे से फलावदा रोड तक अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। जिन दुकानदारों का सामान फुटपाथ या सडक किनारे पर रखा मिला उसको जब्त कर लिया गया। कार्रवाई शुरू होती देख दुकानदारों ने सामान समेटकर अंदर रख लिया। पुलिस ने अतिक्रमण करने वालों को सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है।
नगर के मुख्य मार्ग और बाजारों में अतिक्रमण के चलते काफी जाम के हालात बने रहते हैं। आवामन प्रभावित होता है। इसी के चलते शुक्रवार पुलिस ने अभियान चलाया। थाना प्रभारी ब्रह्म कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में भारी पुलिस बल ने थाना तिराहे से फलावदा चौराहे तक पूरे मुख्य मार्ग पर कार्रवाई की।
पुलिस कर्मियों ने दुकानदारों का नाली के बाहर फुटपाथ और मुख्य सड़क पर रखा सामान जब्त कर लिया और थाने भिजवा दिया। इस दाैरान व्यापारियों ने नाराजगी जताई लेकिन पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए अभियान जारी रखा।
थाना प्रभारी ने कड़े शब्दों में चेतावनी दी कि व्यापारी अपने व्यापारिक प्रतिष्ठानों का सामान सीमा के भीतर ही रखें। सड़क पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, क्योंकि इससे यातायात व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित होती है। थानाध्यक्ष ने कहा किअतिक्रमण हटाओ अभियान की कार्रवाई आगे भी इसी
पटाखा बुलेट सीज, बस और टेंपू का चालान
मवाना। अतिक्रमण के दाैरान पुलिस ने बाजार में वाहनों की जांच भी की। पटाखा बुलेट को पुलिस ने सीज कर दिया। यातायात में बाधा डालते हुए बीच सड़क पर बस व टेंपो खड़ा कर सवारी बैठाने वाली एक बस और एक टेंपू वाहन चालकों के खिलाफ धारा 34 के तहत चालान किया गया। सड़क पर फर्राटा भरते हुए पटाखा छोड़कर ध्वनि प्रदूषण फैला रही एक बुलेट मोटरसाइकिल को भी पुलिस ने पकड़कर सीज कर दिया। संवाद
पुलिस द्वारा चलाए गए अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत सडक पर रखे सामान को जब्त करते हुए। (मवाना)