फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशखबरी : गढ़ रोड को गड्ढा मुक्त करने का काम शुरू

विज्ञापन
मेरठ में एनएच ने गढ़ रोड पर शुरू किया गड्ढा मुक्त करने का काम।
विज्ञापन
मेरठ। एक साल से गड्ढों में तब्दील गढ़ रोड पर अब जनता को दुर्घटनाओं का शिकार नहीं होना पड़ेगा। एनएचएआई ने सड़क की गड्ढा मुक्ति शुरू करा दी है। उम्मीद है एक सप्ताह के भीतर सड़क गड्ढा मुक्त हो जाएगी।
विज्ञापन

गांधी आश्रम चौराहा से काली नदी तक गढ़ रोड का बुरा हाल है। गहरे गहरे गड्ढों के कारण कई बार हादसे हो चुके हैं। इसकी शिकायत मुख्यमंत्री तक से की गई थी। अमर उजाला ने अभियान चलाकर टूटी सड़क से होने वाली दिक्कतों को उठाया था। अभियान में सांसद राजेन्द्र अग्रवाल ने भी सहयोग किया। एनएचएआई के अधिकारियों से वार्ता कर शासन से धन स्वीकृत कराया। इसके चलते अब सड़क की मरम्मत का काम शुरू हो गया है। एनएचएआई के ठेकेदार ने बुधवार को काली नदी की तरफ से सड़क के गहरे गड्ढों में निर्माण सामग्री डलवाना शुरू किया। बुधवार दोपहर सड़क पर काम चलता मिला। गड्ढों में पत्थर, मिक्सचर आदि डालने के बाद डेंस की सड़क बनाने का काम शुरू होगा। एनएच खंड बागपत के अधिशासी अभियंता एसके मिश्रा का कहना है कि ठेकेदार को 15 दिन के भीतर काम पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें