फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अच्छे खानपान से ही होगा बीमारियों का निदान

Tue, 14 May 2019 03:24 AM IST
Gaurav sharma न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
अपराजिता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बोर्ड परीक्षा का तनाव, अच्छे अंक लाने क ी टेंशन के कारण विद्यार्थी खानपान को भूल जाते हैं। पढ़ाई के चक्कर में सेहत से समझौता करना युवाओं की सबसे बड़ी गलती है। गर्मियों में बच्चों का खानपान कैसा होना चाहिए, उनको घर से निकलते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए यह बताने के लिए अमर उजाला के अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स अभियान के तहत स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। सोमवार को खालसा गर्ल्स इंटर कॉलेजए थापरनगर में आयोजित शिविर में महिला एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. सरिता त्यागी ने छात्राओं का चेकअप किया और उनको स्वच्छ रहने के टिप्स दिए। छात्राओं का बीपी, हाइट, वेट की जांच की। छात्राओं ने अपनी परेशानियां भी चिकित्सकों के साथ साझा की। इस दौरान स्कूल प्रिंसिपल डॉ. मनु भारद्वाज, वाइस प्रिंसिपल सतनाम कौर, चंचल कौर, रितु शर्मा व गुरविंदर कौर सहित अन्य शिक्षिकाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन


बदलते मौसम में इन बातों का रखे ख्याल
. बाहर का खाना खाने से बचें।
. ज्यादा मसालेदार खाना न खाएं।
. गर्मी के दिनों में ज्यादा से ज्यादा पानी पीएं।
. हमेशा एनर्जी ड्रिंक जैसे नीबू पानी, ग्लूकोज आदि अपने साथ रखें।
. खाना खाने से पहले अच्छे से हाथों को धो लें।
. खाने में ज्यादा से ज्यादा सलाद का प्रयोग करें।

बातचीत
समय पर खाना खाने की दी सलाह
पेट में दर्द रहता है। डॉक्टर ने बताया कि समय पर खाना न खाने और बासी खाना खा लेने की वजह से ऐसा होता है। उन्होंने कुछ दवाएं बताई और साथ ही समय पर खाना खाने को बोला। - शेरिम

एनर्जी ड्रिंक साथ रखने को बोला
डॉक्टर ने मुझे ज्यादा से ज्यादा पानी पीने की सलाह दी और हमेशा कोई न कोई एनर्जी ड्रिंक साथ रखने को कहा। - इल्मा

आंखों से जाता है पानी
शिविर में मैंने डॉक्टर को अपनी आंखें दिखाई। उन्होंने मुझे एक आई ड्राप लिखी है। साथ ही सुबह को साफ पानी से आंखों को धोने के लिए कहा है। . मदीहा

तीनों टाइम पर कुछ खाने की सलाह
डाक्टर को मैंने अपनी भूख न लगने की समस्या के बारे में बताया। इस पर उन्होंने मुझे कुछ दवाइयां लिखकर दी है और तीनों टाइम कुछ न कुछ खाने को कहा है। -जैनब खान
विज्ञापन


धूप से चेहरे को बचाने के दिए टिप्स
गर्मी में चेहरे पर छोटे.छोटे दाने निकलने की समस्या पर डाक्टर ने मुझे ज्यादा से पानी और धूप में चेहरा ढक कर रखने को कहा है। . तान्या तायल

डॉक्टर ने मुझे स्वस्थ बताया
डॉक्टर को मैंने दिखाया और उन्होंने मुझे स्वस्थ बताया। लेकिन उन्होंने मुझे थोड़ी थोड़ी देर में पानी पीने की सलाह दी। . अक्सा इकबाल

नींद ने आने पर बताई आंखों की एक्सरसाइज
नींद न आने की शिकायत पर डॉक्टर ने मुझे कुछ दवाइयां बताई और आंखों की एक दो एक्सरसाइज करने को कहा। . अनम खान

खाली पेट न रहने की दी सलाह
सिर दर्द की शिकायत पर डॉक्टर ने मुझे समय पर सोने और समय पर उठने की सलाह दी। साथ ही ज्यादा देर खाली पेट न रहने की भी सलाह दी। . हजरा नाज

दी पानी पीने की सलाह
डॉक्टर ने एक दम फिट बताया पर साथ ही ताजा खाना और दिन में कम से कम 5 लीटर पानी पीने की सलाह दी। . बिनिश जाहिद

एलर्जी से बचाव के टिप्स दिए
गर्मी में फेस एलर्जी से बचाव के लिए मुझे कास्मेटिक की जगह नेचुरल चीजों का उपयोग करने को कहा है। ज्यादा से ज्यादा पानी पीने का भी सुझाव दिया। . जुनेरा अल्वी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें