फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 3 दिन में 6,611 रुपये सस्ता हुआ गोल्ड, 1.36 लाख से नीचे आया भाव

Sat, 14 Nov 2026 03:59 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

सोने की कीमतों में लगातार गिरावट जारी है। तीन दिन में 10 ग्राम सोना 6,611 रुपये सस्ता हुआ। IBJA के मुताबिक 24 कैरेट सोने का भाव 1,35,809 रुपये पर पहुंच गया।
विज्ञापन
सोने-चांदी का भाव - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोने की कीमतों में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। पिछले तीन दिनों में 10 ग्राम सोना 6,611 रुपये सस्ता हो गया है। इंडियन बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, आज 24 कैरेट सोने की कीमत 1,883 रुपये गिरकर 1,35,809 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गई। इससे एक दिन पहले सोना करीब 1.38 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर था।
विज्ञापन


1.36 लाख रुपये से नीचे आया सोने का भाव
सोने की कीमत करीब आठ महीने बाद 1.36 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर से नीचे आई है। इससे पहले 23 मार्च 2026 को सोने का भाव 1,35,141 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया था। अब एक बार फिर कीमतों में गिरावट के बाद सोना इस स्तर के करीब पहुंच गया है।

तीन दिन में 6,611 रुपये की गिरावट
IBJA के आंकड़ों के अनुसार, पिछले तीन दिनों में सोने की कीमत में कुल 6,611 रुपये की कमी आई है। वहीं, आज एक दिन में ही 24 कैरेट सोना 1,883 रुपये सस्ता हुआ। लगातार गिरावट के चलते सोने का भाव 1.36 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम से नीचे पहुंच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें