फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: एथलेटिक्स में 2024 के दूसरे दिन झटके गोल्ड मेडल

विज्ञापन
विज्ञापन
मवाना। एएस इंटर कॉलेज में तीन दिवसीय 68 वीं जनपदीय एथलेटिक्स क्रीडा प्रतियोगिता के दूसरे दिन दौड, ऊंची कूद आदि प्रतियोगिताएं हुई।
विज्ञापन

दूसरे दिन का शुभारंभ प्रबंध समिति अध्यक्ष अखिल कुमार कौशिक, प्रबंधक पवन कुमार रस्तोगी तथा प्रधानाचार्य डाॅ. मेघराज सिंह ने किया। अंडर -19 बालिका वर्ग में 3000 मीटर दौड़ में किसान गर्ल्स इंटर कॉलेज कंकरखेड़ा की गुड़िया, 200 मीटर दौड़ में किसान इंटर कॉलेज मढी की नीरू पाठक, ऊंची कूद तथा लंबी कूद में जनता इंटर कॉलेज कैथवाडी की अंजुम चौधरी, अंडर 17 बालिका वर्ग में 3000 मीटर दौड़ में राजकीय कन्या इंटर कॉलेज परीक्षितगढ़ की शालू , ऊंची कूद, लंबी कूद में राष्ट्रीय कन्या इंटर कॉलेज लावड़ की तनु , अंडर 14 बालिका वर्ग में 200 मीटर दौड़ में एएस इंटर कॉलेज की सिया, ऊंची कूद तथा लंबी कूद में जनता इंटर कॉलेज खेड़ा की आरुषि ने गोल्ड मेडल प्राप्त किया।
विज्ञापन


अंडर -19 बालक वर्ग में तीन हजार मीटर दौड़ नवजीवन इंटर कॉलेज के अभिषेक ऊंची कूद तथा लंबी कूद में जनता इंटर कॉलेज कल्याणपुर के आकाश, पैदल चाल में नव भारत विद्यापीठ परतापुर के सागर, अंडर 17 बालक वर्ग में 3000 मीटर दौड़ में सम्राट अशोक इंटर कॉलेज चंद्र सारा के नितिन, ऊंची कूद में जनता इंटर कॉलेज कैथवाड़ी के वाशु कुमार शर्मा, लंबी कूद में श्री गांधी स्मारक इंटर कॉलेज दबथुआ के हिमांशु तथा कृषक इंटर कॉलेज के यश ने संयुक्त रूप से, पैदल चाल में किसान इंटर कॉलेज मढी के शिवम ने गोल्ड मेडल प्राप्त किया। तरुण कुमार, शिव कुमार शर्मा, विजय सिंह, विनय सैनी, अमित कुमार, धर्मेंद्र कुमार, कुशलपाल, रजत राठी, मुक्ता चौधरी, उपेंद्र कुमार, संजीव बालियान ,कुलदीप शर्मा, राजदीप, सिंह,अंबिका खन्ना आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें