मेरठ। प्रदेश स्तरीय पुरुष वर्ग की फुटबॉल प्रतियोगिता 17 से 24 अक्तूबर तक अयोध्या में खेली जाएगी। इसके लिए बुधवार कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में मंडल स्तरीय टीम के ट्रायल हुए। इस दौरान मेरठ, बागपत व अन्य आसपास के जिलों से भी 60 से अधिक खिलाड़ी ट्रायल देने पहुंचे। खिलाड़ियों ने एक से बढ़कर एक अपने खेल की प्रतिभा का प्रदर्शन किया। फुटबॉल कोच ललित पंत ने बताया कि ट्रायल प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। जल्द ही जिला व मंडल स्तर दोनों टीमों की घोषणा की जाएगी। संवाद
खो-खो व वालीबॉल प्रतियोगिता के लिए ट्रायल आज
मेरठ। प्रदेश स्तरीय महिला खो-खो व वालीबॉल प्रतियोगिता 21 से 23 अक्तूबर तक जौनपुर में होगी। प्रतियोगिता को लेकर यहां मेरठ में जिला व मंडल स्तर की टीम का चयन किया जाएगा। इसे लेकर जिला स्तरीय टीम के लिए ट्रायल बृहस्पतिवार को कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में दोपहर 3 बजे से होंगे। मंडल की टीम के लिए ट्रायल 11 अक्तूबर को सुबह 11 बजे से होंगे।