गांव बहलोलपुर निवासी पीडि़त केहर सिंंह सैफ में रखे सोने के जेवरात चोरी होने की जानकारी देते हुए
परीक्षितगढ़। गांव बहलोलपुर में रविवार रात चोर दीवार फांदकर मकान में घुस गए और कमरे में रखी सेफ की तिजोरी का ताला तोड़कर सोने के जेवरात चोरी कर लिए। पुलिस ने जांच पड़ताल की। पीड़ित ने अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस घटना को संदिग्ध मान कर जांच कर रही है।
गांव बहलोलपुर निवासी किसान कहर सिंह रविवार की रात पत्नी पूनम, पुत्र अक्षित के साथ घर के बरामदे में चारपाई पर सोए हुए थे। चोर दीवार फांदकर मकान के अंदर घुस गए और कमरे में रखी लोहे की सेफ व तिजोरी का ताला तोड़कर सोने के दो मंगलसूत्र, चार अंगूठी, दो चेन, एक सोने का पेंडल चोरी कर ले गए। जिनकी कीमत लगभग आठ लाख रुपये बताई गई है। सोमवार की सुबह करीब 6:00 बजे पूनम स्नान करने के बाद कमरे में तौलिया लेने पहुंची तो सामान इधर-उधर फैला हुआ था। सेफ का ताला टूटा हुआ था। सेफ में रखे सोने के आभूषण चोरी होने पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने जांच पड़ताल की। पीड़ित केहर सिंह ने थाने में तहरीर दी है।