फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजनौर: मिट्टी खुदाई के दौरान मिले सोने के जेवरात, गांव में मच गया हल्ला, मौके पर पहुंची टीम

Sun, 29 Sep 2019 03:04 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
मिट्टी की खुदाई में मिले सोने के जेवरात - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बिजनौर जनपद में नहटौर थाना क्षेत्र के गांव काजीपुरा के जंगलों में मिट्टी की खुदाई के दौरान धातु के कुछ जेवरात मिले हैं। जो सोने के बताए जा रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस व राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मिले जेवरात अपने कब्जे में ले लिए। हालांकि अभी जांच के बाद ही पता चलेगा कि यह सोने के ही जेवरात हैं या नहीं।

विज्ञापन


उधर, खेत में खुदाई के दौरान सोने के जेवरात मिलने की सूचना से गांव में हल्ला मच गया और लोग खेत की ओर दौड़ पड़े। इस दौरान खेत पर भीड़ इकट्ठा हो गई। वहीं किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। इसके बाद पुलिस और राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची और खेत से मिले जेवरात अपने कब्जे में ले लिए हैं।

यह भी पढ़ें: मिट्टी की हंडिया में मिले ब्रिटिश काल के 70 चांदी के सिक्के, पुलिस ने किए बरामद, तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं ग्रामीणों ने बताया कि कुछ लोग खेत में से मिट्टी खोदकर ले जा रहे थे। इस बीच बुग्गी में से मिट्टी का एक मोटा डला नीचे गिरकर फूट गया। उसमें से सोने के जेवरात निकले तो गांव में हल्ला में मच गया। फिलहाल टीम ने मिले जेवरात को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें