फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिट्टी की खोदाई में निकला खजाना

विज्ञापन
शामली : चौसाना के गांव खेड़ी खुशनाम में मिट्टी खोदाई में निकला सिक्का। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
मिट्टी खोदाई में निकले सोने-चांदी के सिक्के
विज्ञापन

चौसाना (शामली)। गांव खेड़ी खुशनाम में एक किसान के खेत में मिट्टी खोदाई के दौरान सोने-चांदी के सिक्के निकले हैं। रविवार को मिट्टी से भरी ट्रैक्टर-ट्राली से सिक्के गिरने पर ग्रामीणों को इसका पता लगा। इसके बाद ग्रामीण खेत पर पहुंच गए और जिसके हाथ जो लगा लेकर चल दिया। सूचना पर पुलिस भी खेत पर पहुंची, लेकिन ग्रामीणों ने सिक्के निकलने की बात से इंकार कर दिया।
विज्ञापन

तीन सिक्कों सिक्कों के फोटो मीडिया को मिले हैं, जिनमें दो सोने और एक चांदी का बताया जा रहा है। चांदी के एक सिक्के पर अरबी में रहमतुल्ला इब्ने मोहम्मद और चांदी के सिक्के पर दूसरा कलमा लिखा है। सोने के एक सिक्के पर क्या लिखा है, यह पढ़ने में नहीं आ रहा है। खेत मालिक ओम सिंह का कहना है कि कि कुछ सिक्के जरूर निकले हैं, उसमें कितने चांदी के हैं और कितने सोने के इसकी जानकारी उन्हें नहीं है। ग्राम प्रधान रामकुमार का कहना है कि खेत में सिक्के निकलने की सूचना मिली है, लेकिन उन्होंने देखे नहीं है। एडीएम अरविंद सिंह का कहना है कि मिट्टी खोदाई के दौरान कोई धातु निकलने की सूचना मिली है। एसडीएम को जांच के लिए कहा गया है। यदि पुराने सिक्के निकलें हैं तो पुरातत्व विभाग को सूचना दी जाएगी।

शामली : चौसाना के गांव खेड़ी खुशनाम में मिट्टी खोदाई में निकला सिक्का।- फोटो : SHAMLI

शामली : चौसाना के गांव खेड़ी खुशनाम में मिट्टी खोदाई में निकला सिक्का।- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें