फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ देहात में नहीं थम रही गोकशी, जंगल में मृत मिले आधा दर्जन गोवंश, ग्रामीणों का जमकर हंगामा

Wed, 04 Mar 2020 03:13 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
gakashi - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मेरठ के देहात क्षेत्र में लगातार दूसरे दिन गोकशी की वारदात सामने आई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कड़े निर्देशों के बावजूद गो तस्कर पुलिस को चुनौती दे रहे हैं। जिले के रोहटा थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात गोतस्करों ने जमकर गोकशी की। तकीबन आधा दर्जन गोवंश मौके पर मृत मिले हैं।  सुबह जानकारी लगने पर ग्रामीणों ने हंगामा कर दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच पड़ताल की। पुलिस ने मृत गोवंशों को वहां से हटवा दिया। 

विज्ञापन


हाल ही में सीएम योगी ने कहा था कि गो माता न लाठी खाएगी न कटने दी जाएगी। लेकिन इसका मेरठ में कोई असर नजर नहीं आ रहा है। रोहटा थानाक्षेत्र के ग्राम आजमपुर के जंगल में  बुधवार सुबह आधा दर्जन गोवंश मृत मिलने से हड़कंप मच गया।

गोवंश को इस तरह देखने पर ग्रामीणों ने जमकर हंगामा कर दिया। पुलिस ने घटनास्थल पहुंचकर छानबीन की और लोगों को शांत कराया। वहीं हंगामा बढ़ता देख एसडीएम सदर सहित कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। लोगों को मामले में कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत किया। 
विज्ञापन


बताया गया कि मौके पर चार गोवंशों के अवशेष पड़े हुए थे जबकि चार गोवंश पेड़ से बंधे हुए थे।   पुलिस ने मृत गोवंशों के अवशेष जमीन में दबवा दिया। पुलिस के अनुसार त्योहारों के दौरान माहौल बिगाड़ने की साजिश को लेकर भी मामले की जांच की जा रही है। गोतस्कर मौके से फरार हो गए हैं, जबकि घटना स्थल से कुछ औजार बरामद हुए हैं। घटना की जांच की जा रही है। 

इससे पहले रविवार को सोदत गांव के जंगल में गोकशी की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दो गोवंश को सुरक्षित बचा लिया। वहीं पुलिस को देख आरोपी मौके से फरार होने में कामयाब हो गए। वहीं पुलिस ने गोकशी में प्रयुक्त सामान व एक छुरा बरामद किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें