फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोदाम में मिली अनियमितता, रिपोर्ट डीएम को भेजी  

Wed, 31 May 2017 02:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
 सोमवार देर शाम सील किए गए खाद्य गोदाम की मंगलवार को जांच की गई तो अनियमितता सामने आ गई। गोदाम में करीब 560 बोरे चावल कम पाया गया तो 1241 बोरी गेहूं अधिक मिला। सत्यापन के बाद ये कमी मिलने से गोदाम पर सवाल खडे़ हो गए हैं। राशन के गेहूं और चावल के स्टॉक में मिली भारी गडबड़ी से स्पष्ट हो गया है कि गोलमाल है। जांच पड़ताल के दौरान राशन लेकर गोदाम पहुंचे पांच ट्रक भी गोदाम के बाहर ही खड़े रहे। 
विज्ञापन

 दौराला रोड स्थित सरकारी खाद्य गोदाम में सोमवार को डिप्टी आरएमओ स्वेज पंवार ने जांच की थी। जांच में न रिकार्ड पूरा मिला न स्टाक रजिस्टर। जांच को लेकर जमकर हंगामा किया गया।  
डिप्टी आरएमओ ने आरएमओ और डीएम को पूरे मामले की जानकारी दी। सोमवार देर रात गोदाम को सील कर दिया गया। मंगलवार को आरएमओ दिनेश शर्मा व डिप्टी आरएओ स्वेज पंवार के साथ चार एसएमआई ने मिलकर पूरे गोदाम की जांच पडताल की। आरएमओ गोदाम पर पहुंचे और एसएमआई सुमन चौधरी से रिकार्ड तलब किया। सुमन चौधरी ने रिकार्ड के अनुसार गोदाम में 11081 गेंहू की बोरी और 5978 चावल के बोरे गोदाम में होने की जानकारी दी। उधर डीएम से मिलने के बाद दोपहर के समय डिप्टी आरएमओ गोदाम पर पहुंची। करीब सवा बजे गोदाम की सील खोली गई। गोदाम में जमा चावल और गेहूं के बोरों की कई बार गिनती की गई। जांच के दौरान कई बार डिप्टी आरएमओ व आरएमओ के बीच नोक झोंक हुई। जांच में किसी बाहरी को न रखा जाये उसके लिये हंगामा हुआ, जिसके बाद राशन डीलर व अन्य लोगों को गोदाम से बाहर निकालकर ही गिनती कराई गई। गोदाम में 5419 बोरे चावल और 12322 बोरी गेहूं मिला। जो 560 बोरे चावल कम है तो 1241 बोरी गेहूं अधिक। अधिकारियों के अनुसार 21 मई को गोदाम का सत्यापन हुआ, उसके बाद 15 ट्रक राशन गोदाम पर आया, लेकिन बिना सत्यापन के ही बांट दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन




 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें