फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगवान को प्रिय है निर्मल मन : श्याम सुंदर पांडेय

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। कंकरखेड़ा स्थित श्रद्धापुरी सेक्टर चार में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया गया। कथा वाचक आचार्य श्याम सुंदर पांडेय ने भक्तों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भगवान को निर्मल और पवित्र मन अत्यंत प्रिय है। आचार्य पांडेय ने बताया कि सच्चे भाव से हरि का भजन करने वाला स्वयं हरि का हो जाता है। कथा के दौरान उन्होंने हिरण्याक्ष राक्षस द्वारा पृथ्वी को समुद्र में छिपाने का पौराणिक प्रसंग सुनाया। देवताओं की प्रार्थना पर भगवान विष्णु ने वराह अवतार धारण कर पृथ्वी को समुद्र से बाहर निकाला। जगमोहन शर्मा, अनिल कुमार, राजीव त्यागी और रूपेश कुमार मुख्य यजमान थे। प्रोफेसर वीरेंद्र सिंह, अजय मोहन शर्मा, राजेंद्र सिसोदिया, विनय गौतम, गजेंद्र सिंह, अन्नू और मिथिलेश ने आयोजन में सहयोग किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें