सरधना चर्च में प्रभु यीशु के जन्म पर कैरल गाती युवतियां।
सरधना। रात 12 बजते ही प्रभु यीशु के जन्म पर खुशियां मनाई गई। सभी ने एक दूसरे को बधाई दी। चर्च में विशेष प्रार्थना का आयोजन किया गया। चर्च में बनाई गई गोशाला में सुंदर चरणी में प्रभु यीशु का जन्म हुआ।
फादर ससिन बाबू व फादर पाक्या नाथन ने प्रार्थना कराई और मिस्सा बलिदान कराया। इस दौरान केक काटकर एक दूसरे को प्रभु यीशु के जन्म दिन की बधाई दी। फादर पाक्या नाथन ने बताया कि बुधवार को चर्च में मेले का आयोजन किया जाएगा। हजारों श्रद्धालु माता मरियम व प्रभु यीशु से सुख समृद्धि के लिए होने वाली प्रार्थना में शामिल होंगे।
सरधना चर्च में प्रभु यीशु के जन्म पर प्रार्थना में शामिल श्रद्धालु।
सरधना चर्च में प्रभु यीशु के जन्म पर प्रार्थना कराते फादर पाक्य नाथन और फादर ससिन बाबू।
क्रिसमस पर रंग बिरंगी लाइटों से जगमग हुआ सरधना चर्च।