लावड़- बकरे व बकरी चोरी होने की जानकारी देता पीड़ित। स्रोत : संवाद
लावड़। मीठेपुर मार्ग पर स्थित ग्रेटर लावड़ कॉलोनी में सोमवार तड़के कार सवार चोर छह-सात बकरे-बकरी चोरी कर ले गए। सुबह जानकारी होने पर पीड़ित ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाल रही है। कॉलोनी निवासी महिला पधानी ने बताया कि वह बकरे-बकरी का पालन करती है और उन्हें बेचकर उसके परिवार का भरण पोषण होता है। बताया कि सोमवार तड़के एक कार कॉलोनी में दाखिल हुई और बकरे-बकरी के गले में बंधी रस्सियों को काटकर कार सवार युवक उन्हें चोरी करके ले गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। पीड़ित ने तहरीर दी है। सीओ सदर देहात शिव प्रताप सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।