संवाद न्यूज एजेंसी
हस्तिनापुर। थाना क्षेत्र के गांव रठौरा खुर्द के जंगल में संरक्षित पशु के अवशेष पड़े होने की सूचना पर गो सेवा टीम रामराज के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने मौके पर पहुंचकर थाना पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस की जांच में अवशेष नीलगाय के पाए गए।
गो सेवा टीम रामराज की टीम ने शुक्रवार की रात करीब 9:00 बजे थाना क्षेत्र के गांव रठौरा खुर्द के समीप एक खेत में संरक्षित पशु के अवशेष पड़े होने की सूचना पुलिस को दी। थाना प्रभारी शशांक द्विवेदी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। गो सेवा टीम के अध्यक्ष विजय सिंह तोमर सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने संरक्षित पशु के अवशेष होने की बात कही। उन्होंने मामले की जांच की मांग की। पुलिस ने जांच की तो वह अवशेष नीलगाय के पाए गए। इसके बाद सभी कार्यकर्ता मौके से लौट गए। इस अवसर पर गो सेवा टीम रामराज के अजय सिंह तोमर, दीपक, राहुल, विनीत, दिनेश, अरुण, पीयूष, ऋतिक, कर्ण, शिवम, रोहित, आकाश आदि मौजूद रहे।
सीओ पंकज लवानिया का कहना है कि सूचना मिलते ही थाना पुलिस ने मौके पर पहुंची। माैके पर जो अवशेष पड़े मिले हैं वह नीलगाय के थे फिर भी जांच कराई जाएगी।