फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: बच्चों के स्वास्थ्य को दें सर्वोच्च प्राथमिकता

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। जीवी पीसीआई इंडिया और स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त तत्वावधान में बृहस्पतिवार को सरधना नगर के तकियाकैत क्षेत्र में जनजागरूकता बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और प्रभावशाली लोगों ने भाग लेकर नियमित टीकाकरण के महत्व पर चर्चा की।
बैठक में ब्लॉक कोऑर्डिनेटर शबाना खातून ने कहा कि प्रत्येक बच्चे तक नियमित टीकाकरण की सुविधा पहुंचाना स्वास्थ्य विभाग की प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि नियमित टीकाकरण बच्चों को कई गंभीर और जानलेवा बीमारियों से बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वह किसी भी प्रकार की अफवाह या भ्रांति पर ध्यान न दें और बच्चों का समय पर टीकाकरण कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

समाजसेवी शाहवेज अंसारी ने कहा कि बच्चों का स्वस्थ भविष्य सुनिश्चित करने के लिए टीकाकरण बेहद आवश्यक है। उन्होंने कहा कि समाज में फैली गलत धारणाओं और भ्रांतियों को दूर करने की जरूरत है। सभी धर्मगुरुओं, सामाजिक संगठनों और जागरूक नागरिकों को अभियान में सक्रिय भागीदारी निभानी चाहिए ताकि कोई भी बच्चा टीकाकरण से वंचित न रह जाए। इस मौके पर पूर्व चेयरमैन निजाम अंसारी, सलीम अंसारी, डॉ. अबरार, समीर, नाजिम, बबलू, उबैद मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें