फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच साल में छह लाख युवाओं को देंगे रोजगार : स्वामी प्रसाद मौर्य

विज्ञापन
विज्ञापन
पांच साल में देंगे छह लाख युवाओं को रोजगार : स्वामी प्रसाद मौर्य
विज्ञापन

मेरठ। वर्ष-2022 तक हमारी सरकार निजी क्षेत्र में छह लाख रोजगार देने जा रही हैं। जिला स्तर से लेकर मुख्यालय तक रोजगार मेलों का आयोजन किया जा रहा है। ये बातें प्रदेश के श्रम और सेवायोजन मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहीं। परतापुर बाईपास स्थित एमआईईटी में रोजगार मेले का शुभारंभ करने पहुंचे कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि हमने तीन साल के कार्यकाल में अब तक तीन लाख 25 हजार रोजगार दिए। जबकि समाजवादी सरकार पांच वर्ष के कार्यकाल में दो लाख ही रोजगार दे पाई थी।
उन्होंने कहा कि सरकारी क्षेत्रों में भी बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर दिए जा रहे हैं। इसके लिए सेवायोजन पोर्टल पर सभी जानकारी उपलब्ध रहेंगी। सेवायोजन विभाग के वेब पोर्टल पर सभी बेरोजगारों का पंजीकरण किया जाएगा। जिससे उन्हें प्रदेश में लगने वाले रोजगार मेलों की जानकारी उपलब्ध रहेगी। उन्होंने कहा गरीबों को कल्याणकारी योजनाओं से लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि रोजगार मेले में आठ हजार से लेकर 50 हजार रुपये मासिक वेतन की नौकरी दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संविदा भर्तियों पर रहेगी नजर
उन्होंने कहा कि सरकारी क्षेत्र में संविदा भर्तियों पर नजर रखने के लिए सेवायोजन विभाग को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके पोर्टल से से ही पूरी जानकारी रखी जाएगी। पोर्टल पर सरकारी विभागों में संविदा पर रखे गए लोगों का आंकड़ा, पीएफ की जानकारी रखी जाएगी। जिससे जो एजेंसी सरकारी क्षेत्र में संविदा पर नियुक्ति कर रही है उसे मनमानी न करने दी जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें