फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मेहंदी प्रतियोगिता में छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा

विज्ञापन
कृष्णा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस  में आयोजित मेहंदी प्रतियोगिता में स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा
विज्ञापन
मवाना। कृष्णा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में छात्राओं के बीच मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्राओं की सृजनात्मक क्षमता, पारंपरिक कला के प्रति रुचि एवं सांस्कृतिक अभिव्यक्ति को प्रोत्साहित करना रहा। प्रथम स्थान शिवानी ने प्राप्त किया। कार्यक्रम में छात्राओं ने विविध रंगों एवं आकर्षक डिजाइनों के माध्यम से अपनी कला का सुंदर प्रदर्शन किया। निर्णायक मंडल द्वारा मूल्यांकन के पश्चात प्रतियोगिता के परिणाम घोषित किए। जिसमें प्रथम स्थान शिवानी (बीए तृतीय), द्वितीय स्थान रूबी (बीएससी प्रथम), तृतीय स्थान इल्मा (बीएससी प्रथम) को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। विजेताओं को संस्था की ओर से प्रशस्तिपत्र एवं आकर्षक पुरस्कार प्रदान किए गए। संचालन सौहार्दपूर्ण एवं उत्साहजनक वातावरण में हुआ। सभी प्रतिभागियों को संस्था की ओर से भविष्य में भी ऐसे आयोजनों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें