फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मेहंदी प्रतियोगिता में कशिश बैसला प्रथम

विज्ञापन
खरखौदा के महिला महाविद्यालय में मेहंदी प्रतियोगिता में छात्र को पुरस्कृत करते हुए(संस्थान)
विज्ञापन
खरखौदा। राजकीय महिला महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ. नीलम सिंह की अध्यक्षता में मिशन शक्ति पांच एवं कल्चरल क्लब के संयुक्त तत्वावधान में नारी एक रूप अनेक विषय पर मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन डॉ. सुमन सिंह द्वारा किया गया। मेहंदी प्रतियोगिता के अंतर्गत छात्राओं ने अपने रचनात्मक कौशल का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विभिन्न कलाकृतियों के माध्यम से नारी के विभिन्न रूपों को प्रदर्शित किया। उक्त प्रतियोगिता में कशिश बैसला ने प्रथम, सोफिया ने द्वितीय एवं इकरा तथा तनीशा ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्राचार्य ने प्रतिभागी व विजेता छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। साथ ही उन्होंने छात्राओं द्वारा प्रस्तुत कलाकृतियों का अवलोकन कर उनकी सराहना की। इस अवसर पर महाविद्यालय परिवार उपस्थित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें