रघुनाथ गर्ल्स पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज के विज्ञान विभाग में ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन
मेरठ। रघुनाथ गर्ल्स पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज के विज्ञान विभाग में बुधवार को ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य प्रो. निवेदिता मलिक ने किया। उन्होंने कहा कि छात्राओं की कक्षा में नियमित उपस्थिति जरूरी है। उन्होंने छात्राओं को पुस्तकालय का ज्यादा से ज्यादा उपयोग करने को कहा।
जंतु विज्ञान की प्रो. कल्पना चौधरी, वनस्पति विज्ञान की डॉ. गरिमा मलिक और रसायन विज्ञान की डॉ. रेनू चौधरी ने छात्राओं को उनके विषयों से जुड़े नवाचार, प्रायोगिक पक्षों और भविष्य की संभावनाओं के बारे में जानकारी दी।
प्रो. कल्पना चौधरी, डॉ. गरिमा मलिक ने छात्राओं को बताया कि एमएससी बॉटनी कर रहीं छात्राएं शिक्षण, अनुसंधान, कृषि विभाग, औषधि निर्माण, पर्यावरण संरक्षण, बायोटेक्नोलॉजी, नर्सरी, टिशू कल्चर लैब और वन विभाग जैसे क्षेत्रों में करियर बना सकती हैं।
डॉ. अनुपमा सिंह, डॉ. मधु मलिक, डॉ. रेनू चौधरी ने भी कई विषयाें के बारे में जानकारी छात्राओं को दी। प्राचार्य प्रो. निवेदिता मलिक ने कहा कि नई शिक्षा नीति का उद्देश्य छात्राओं को केवल डिग्री देना नहीं, बल्कि ज्ञान, कौशल और जीवन मूल्यों से समृद्ध करना है। कार्यक्रम का संचालन विज्ञान विभाग के सभी शिक्षिकाओं द्वारा किया गया। कार्यक्रम में प्रो. कल्पना चौधरी कार्यक्रम में उपस्थित रहीं।