फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्राओं की स्पीड से हर कोई हैरान, 46 सेकेंड में बता देती हैं देश की राजधानी और जिलों के नाम

Sun, 28 Oct 2018 02:40 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
शामली न्यूज
विज्ञापन
सरकारी स्कूलों में भी पढ़कर बच्चे आगे बढ़ सकते हैं। यूपी के शामली में गढ़ी श्याम के उच्च प्राथमिक स्कूल की कई छात्राओं ने ये करके दिखाया है। स्कूल की दो छात्राएं केवल 46 सेकेंड में सभी राज्यों और राजधानी के नाम बता देती हैं।
विज्ञापन


कांधला क्षेत्र के गांव गढ़ीश्याम स्थित प्राथमिक स्कूल को पहले ही जनपद के बेस्ट स्कूल का अवार्ड मिल चुका है। ये स्कूल किसी मायने में प्राइवेट स्कूलों से पीछे नहीं है। प्रधानाध्यापक ओमबीर का दावा है कि उनके स्कूल में कक्षा सात की छात्रा राधा पंवार और सरिका यूपी के सभी 75 जनपदों और भारत के सभी राज्य और उनकी राजधानी के नाम मात्र 46 सेकेंड में धारा प्रवाह के साथ बोल देती हैं। 

इसके अलावा कक्षा-6 की छात्रा जीवांशी 52 सेकेंड व मुस्कान, अजूबर, तासु, अनु कश्यप कक्षा-8 एक मिनट से भी कम का समय लेती हैं। इससे पूर्व भी गांव लांक स्थित आदर्श प्राथमिक स्कूल में पढ़ने वाला कक्षा-3 का छात्र 59 सेकेंड में 75 जिलों के नाम धारा प्रवाह के साथ बोल देता है। जिसे 15 अगस्त को कलक्ट्रेट सभागार में गन्ना राज्यमंत्री सुरेश राणा और डीएम इंद्र विक्रम सिंह द्वारा सम्मानित किया जा चुका है। 
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

मेरठ न्यूज
प्रधानाध्यापक ओमबीर सिंह ने बताया कि छात्राओं को काफी समय से सामान्य ज्ञान याद कराया जा रहा है। वहीं सबसे तेज बोलने को लेकर आपस में भी कंपीटिशन कराया जा रहा है। जिसके चलते स्कूल में नई नई प्रतिभा उभरकर आ रही है। छुट्टी होने के बाद बच्चों की अतिरिक्त क्लास भी चलती है।

हीं बच्चों को बोर्ड पर भी बुलाकर लिखवाकर प्रैक्टिस कराई गई है। प्रत्येक दिन की तैयारी के बाद हाल में ही सबसे तेजी के साथ बोलने वाली कुछ छात्राओं की वीडियो बनाकर उनका समय नोट किया गया है। जिससे सबसे कम समय 46 सेकेंड आया है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें