फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: छात्राओं ने पेपर बैग बनाए, पुरस्कार जीते

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। बालेराम ब्रजभूषण सरस्वती शिशु मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में शनिवार को पर्यावरण संरक्षण और छात्राओं में रचनात्मकता बढ़ाने के उद्देश्य से पेपर बैग मेकिंग प्रतियोगिता कराई। इसमें कक्षा आठ और नौ की 50 छात्राओं ने भाग लिया। छात्राओं ने पुराने रंगीन कागज, जूट और अन्य रीसाइकिल सामग्री का उपयोग कर आकर्षक और उपयोगी पेपर बैग बनाए। कुछ छात्राओं ने बैग पर पर्यावरण संरक्षण से जुड़े चित्र भी बनाए। प्रधानाचार्य सीमा गोयल ने कहा कि प्लास्टिक के स्थान पर पेपर बैग का उपयोग बेहतर है। मूल्यांकन सुधा गुप्ता और अनीता शर्मा ने किया। वरिष्ठ शिक्षिका डॉ. पायल गर्ग के मार्गदर्शन में यह प्रतियोगिता हुई। अंबिका सिंह ने प्रथम, आराध्या कौशिक ने द्वितीय और काव्या ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। तन्वी चंदिया, खुशी और ऐश्वर्या को सांत्वना पुरस्कार दिए गए। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें