फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: छात्राओं ने सीखे योग और प्राणायाम

विज्ञापन
विज्ञापन
सरधना। सनातन धर्म गर्ल्स इंटर कॉलेज में भारतीय योग संस्थान के तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय योग शिविर में छात्राओं ने भाग लिया। शिविर का उद्देश्य छात्राओं को योग के प्रति जागरुक करना और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है। विद्यालय परिसर में आयोजित शिविर में छात्राएं अनुशासित तरीके से योगाभ्यास सीख रही हैं। शिविर के दौरान छात्राओं को सूक्ष्म क्रियाएं, ताड़ासन, वृक्षासन, त्रिकोणासन, उष्ट्रासन और हास्यासन का अभ्यास कराया गया। अनुलोम-विलोम, चंद्रभेदी और भ्रामरी प्राणायाम के साथ ध्यान का भी प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षकों ने छात्राओं को योग के शारीरिक और मानसिक लाभों की जानकारी देते हुए नियमित योग करने के लिए प्रेरित किया। भारतीय योग संस्थान के जिला प्रधान सुनील राघव, केंद्र प्रमुख अनीता शर्मा और अंजली मित्तल ने छात्राओं को योगाभ्यास कराया। प्रधानाचार्य वंदना मित्तल और शिक्षिका शोभना का शिविर का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें