फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मानवता की सेवा के उद्देश्य से की गई रेडक्रॉस की स्थापना

विज्ञापन
सरस्वती विद्या मंदिर में  रेड क्रॉस दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित छात्राएं। (स्त्रोत मंद
विज्ञापन
मवाना। सरस्वती विद्या मंदिर में रेडक्रॉस दिवस मनाया गया। छात्र-छात्राओं को रेडक्रास के संबंध में जानकारी दी गई। छात्र-छात्राओं द्वारा मानव सेवा, प्राथमिक उपचार, स्वच्छता एवं सामाजिक सहयोग से संबंधित भाषण, कविता एवं प्रेरणादायक प्रस्तुतियां दीं। मुख्य वक्ता ममता देवधर ने बताया कि रेडक्रॉस की स्थापना मानवता की सेवा के उद्देश्य से की गई थी। यह संस्था विश्वभर में प्राकृतिक आपदाओं, दुर्घटनाओं एवं स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के समय लोगों की सहायता करती है। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि सेवा, दया एवं करुणा ही मानव जीवन के सबसे बड़े गुण हैं। यदि प्रत्येक व्यक्ति अपने जीवन में दूसरों की सहायता करने का संकल्प लें, तो समाज और राष्ट्र दोनों अधिक सशक्त बन सकते हैं। प्रधानाचार्य अनिल कुमार वर्मा ने कहा कि शिक्षा का वास्तविक उद्देश्य केवल परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करना नहीं, बल्कि एक अच्छा एवं संवेदनशील नागरिक बनना भी है।

सरस्वती विद्या मंदिर में  रेड क्रॉस दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित छात्राएं। (स्त्रोत मंद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें