फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: समर कैंप में छात्राओं ने जाना स्वतंत्रता सेनानियों का योगदान

विज्ञापन
सरधना। राजकीय कन्या इंटर कॉलेज पिठलोकर में सोमवार को भारतीय भाषा समर कैंप में गतिविधियों का आयो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। राजकीय कन्या इंटर कॉलेज पिठलोकर में सोमवार को भारतीय भाषा समर कैंप के अंतर्गत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं से महात्मा गांधी, चंद्रशेखर आजाद, जवाहरलाल नेहरू और झांसी की रानी सहित विभिन्न महान विभूतियों पर पोस्टर बनवाए गए।
विज्ञापन

उनकी जीवनियों के माध्यम से अन्य छात्राओं को उनके योगदान से परिचित कराया गया। प्रधानाचार्य जावेद अख्तर ने छात्राओं को विभिन्न स्वतंत्रता सेनानियों के जीवन और देश के प्रति उनके योगदान की जानकारी दी। अध्यापिका राधा ने महात्मा गांधी द्वारा अपनाए गए अहिंसा के मार्ग पर प्रकाश डाला। वंदना चौधरी ने चंद्रशेखर आजाद के जीवन संघर्ष और देशभक्ति से छात्राओं को अवगत कराया। अध्यापिका डॉ. सपना ने स्वतंत्रता संग्राम के वीर योद्धाओं के योगदान पर विस्तार से चर्चा की। मास्टर इस्माइल ने कहा कि अमर शहीदों की कुर्बानी और उनका बलिदान कभी नहीं भुलाया जा सकता। कार्यक्रम में छात्राओं सुहाना, चांदनी और सफिया सहित अन्य छात्राओं ने भी स्वतंत्रता सेनानियों के जीवन पर अपने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें