फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: कॉलेज में एक दिन की प्रधानाचार्य बनीं छात्राएं

सार

दौराला के दो स्थानीय कॉलेजों में मिशन शक्ति के तहत आयोजित कार्यक्रम में छात्राओं को एक दिन के लिए नेतृत्व पद दिए गए। नाटिकाओं में भाग लेने वाली छात्राएं प्रधानाचार्य सहित अन्य जिम्मेदार भूमिकाओं में रहीं। इससे छात्राओं में आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता का विकास हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दौराला। श्री मल्हू सिंह आर्य कन्या इंटर कॉलेज मटौर में शुक्रवार को मिशन शक्ति के तहत चल रहे बेमिसाल अद्वितीय नारी कार्यक्रम की शृंखला में दुर्गा सदन के तत्वावधान में तेजस्वी पद्मावती, माता सीता के चरित्र पर नाटिकाओं का मंचन किया गया। नाटिका में राम का अभिनय करने वाली कक्षा छह की वंदना को एक दिन के लिए प्रधानाचार्य बनाया गया।
विज्ञापन

प्रधानाचार्या डॉ. नीरा तोमर ने बताया कि पद्मावती व अलाउद्दीन खिलजी, लव-कुश की भूमिका अदा करने वाली छात्राओं ने खूब तालिया बटोरी। कार्यक्रम के दौरान सुनीता, रविता, निशा, ममता, अंजली, सुमन, शालिनी, उमा, सविता, रचना, नेहा, अंजलि, नीतू, नीरज आदि मौजूद रहे।
लावड़ स्थित राष्ट्रीय इंटर कॉलेज में खुशी को प्रधानाचार्य, सोनिया को उप प्रधानाचार्य, डिंपल को अनुशासन समिति का अधिकारी और प्रियांशी सिंह को सहायक अधिकारी बनाया गया। प्रधानाचार्य देवेंद्र कुमार ने बताया कि छात्राओं ने अपनी जिम्मेदारी को बखूबी निभाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें