फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: परिजनों को बिना बताए नाबालिग प्रेमी के पास पहुंची प्रेमिका

विज्ञापन
दौराला - दौराला में प्रशिक्षण के बाद उपकरण वितरित किए गए। स्रोत : स्वयं
विज्ञापन
दौराला (मेरठ)। अलीगढ़ निवासी युवती परिजनों को बिना बताए नाबालिग प्रेमी के पास आ गई। परिजनों ने दौराला पुलिस को मामले की जानकारी दी तो पुलिस दोनों को थाने ले आई। बाद में उन्हें परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन

युवती की दौराला थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोर से कुछ माह पहले इंस्टाग्राम पर दोस्ती हो गई थी। दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई और दोनों फोन पर बात करने लगे। युवती वर्तमान में गुरुग्राम में रहकर पढ़ाई कर रही थी। रविवार को युवती बिना परिजनों को बताए अपने प्रेमी के घर पहुंच गई। यहां से प्रेमी उसे लेकर दौराला थाना क्षेत्र के ही एक गांव में रहने वाली अपनी बुआ के यहां पहुंच गया। लड़के की बुआ ने फोन पर युवती के परिजनों को जानकारी दी। परिजनों ने पुलिस को सूचना दे दी।
बाद में गांव पहुंची पुलिस दोनों को थाने ले आई। थाने में दोनों के परिजन पहुंच गए। पुलिस ने दोनों को समझाकर परिजनों के सुपूर्द कर दिया। थाना प्रभारी उत्तम सिंह राठौर ने बताया कि दोनों को समझा दिया गया है। युवती अपने परिजनों के साथ चली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें