फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: बचेगी बेटी तभी तो पढ़ेगी बेटी, दबंगों से परेशान छात्रा ने स्कूल जाना छोड़ा

Mon, 07 Nov 2022 02:30 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा झूठा साबित हो रहा है। यहां सरूरपुर थानाक्षेत्र में एक छात्रा ने दबंगों से परेशान होकर स्कूल छोड़ दिया। ऐसे में बेटी सुरक्षित रहेगी तभी तो पढ़ेगी।
विज्ञापन
meerut police - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के सरूरपुर थानाक्षेत्र में एक छात्रा ने दबंगों से परेशान होकर स्कूल छोड़ दिया। दबंग युवकों ने परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। छात्र के परिजनों ने एसएसपी से मिलकर न्याय की गुहार लगाई। एसएसपी का कहना है कि सारे मामले की जांच एसपी देहात को सौंप दी है। जांच आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह सरूरपुर थाना क्षेत्र से एक छात्रा अपने परिजनों के साथ बिलखती हुई एसएसपी ऑफिस पहुंची। उसने एसएसपी से मुलाकात करते हुए आरोप लगाया कि उसके गांव के कुछ युवक पिछले कई दिनों से उसके साथ छेड़छाड़ कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: Murder: आशीष ठीक नहीं, दूर रहो! नौकर के साथ आपत्तिजनक हालत में देख पिता ने दी हिदायत, बेटी ने बदले में दी मौत
विज्ञापन
विज्ञापन


जब उसने विरोध किया दबंग युवकों ने उसके साथ मारपीट की । छात्र डर के मारे स्कूल छोड़ दिया। एसएसपी ने सारे मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी देहात को सारे मामले की जांच दी। एसएसपी का कहना है कि जांच आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की गई।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें