मेरठ। जागरूक नागरिक एसोसिएशन ने बृहस्पतिवार को जल संरक्षण पर सनातन धर्म गर्ल्स इंटर कॉलेज में पानी की पाठशाला के नाम से संगोष्ठी का आयोजन किया। जल संरक्षण पर पोस्टर प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य डॉ. मनमाेहिनी ने की। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ प्रवक्ता पूनम वर्मा ने किया। संस्था महासचिव गिरीश शुक्ला ने सभी प्रतिभागियों को सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया। मुख्य वक्ता गिरीश शुक्ला ने छात्राओं को बताया कि यदि हमें जल बचाना है तो पहल आज से ही करनी होगी। साथ ही उन्होंने कहा कि जल संरक्षण को स्कूलों के पाठ्यक्रम में भी पढ़ाया जाना चाहिए। संस्था संयोजक कृष्ण लाल बत्रा ने छात्राओं को जल संरक्षण की शपथ दिलाई। संवाद