मेरठ। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि जावेद अंसारी ने थाने पर प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया था कि 12 फरवरी को स्कूल से कमरे में रखे एलईडी, इन्वर्टर, सीसीटीवी कैमरे व वाई-फाई के राउटर गायब थे। बृहस्पतिवार को पुलिस ने चोर को विकासपुरी बिजलीघर के पास पास पकड़ लिया। पुलिस पूछताछ में आरोपियों की पहचान महताब उर्फ कालिया के रूप में हुई। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी का माल बरामद कर लिया। एसपी सिटी का कहना है कि आरोपी को जेल भेज दिया गया है। संवाद