फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पढ़ाई के साथ कॅरियर की ऊंची उड़ान भरने को तैयार मेरठ की बेटियां, रोजगार मेले में कराया पंजीकरण

Wed, 20 Nov 2019 06:20 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मेरठ में शहीद मंगल पांडे महिला डिग्री कॉलेज माधवपुरम में क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय के सहयोग से रोजगार मेले का आयोजन किया गया। मेले में 300 छात्राओं ने पंजीयन कराया। 300 में से 129 छात्राओं का चयन साक्षात्कार के लिए हुआ। मेले में छात्राओं की करियर काउंसिलिंग भी हुई। 

विज्ञापन


शुभारंभ प्राचार्य डॉ. संध्या रानी ने किया। मेले में एनआईआईटी, पुखराज हेल्थ केयर, बजाज एलियांज सहित कुल 10 कंपनियां चयन के लिए आईं। कंपनियों से आए प्रतिनिधियों ने छात्राओं को अपनी कंपनी व उसकी कार्यशैली की जानकारी दी। लिखित परीक्षा और साक्षात्कार हुआ। परीक्षा के तुरंत बाद ही परिणाम भी जारी हुआ। इसमें 129 छात्राओं को आगे की प्रक्रिया के लिए चुना गया। चुनी गई ये छात्राएं पहले कंपनी के साक्षात्कार में भाग लेंगी। साक्षात्कार में पास होने वाली छात्राओं को ही कंपनियां जॉब देंगी। क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय से आए स्टाफ ने छात्राओं को रोजगार कार्यालय की वेबसाइट पर पंजीयन करने के प्रति जागरूक किया। मौके पर ही 100 से अधिक छात्राओं का पंजीयन विभाग की वेबसाइट पर किया गया। 

अधिकारी सिद्धार्थ नायक ने बताया कि पंजीयन होने से लगातार विभिन्न कंपनियों के  जॉब की सूचना एसएमएस के जरिए छात्रों को मिल सकती है। मेला प्रभारी राजीव सपना रहे। राकेश अनिल, अजीत यादव, रविंद्र क पूर, ऋषिपाल, डॉ. भारती व डॉ. लता कुमार ने सहयोग दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें