मेरठ। कनोहर लाल स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय में बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के तत्वावधान में सड़क सुरक्षा विषय पर जागरूकता शिविर का आयोजन किया। इस दौरान छात्राओं ने सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से एक रैली निकाली। रैली के माध्यम से राष्ट्रीय सेवा योजना की स्वयंसेविकाओं ने राहगीरों को यातायात नियमों का पालन करने, हेलमेट और सीटबेल्ट का उपयोग करने के लिए जागरूक किया। नशे में वाहन न चलाने की अपील की। इसमें एनएसएस की कार्यक्रम अधिकारी डॉ. पूजा राय, संजीव माहेश्वरी, सुरेश चंद्र प्रजापति और रोड सेफ्टी क्लब का विशेष सहयोग रहा। संवाद