फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: छात्राओं ने बाल दिवस पर राष्ट्रपति से की मुलाकात

विज्ञापन
सरधना। सेंट जेवियर्स वर्ल्ड स्कूल सरधना के छात्राओं   ने बाल दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी
विज्ञापन
सरधना। सेंट जेवियर्स वर्ल्ड स्कूल सरधना की कक्षा 9 की अविका जैन और अवनी जैन और कक्षा 10 की मंशा और आबिदी जहरा ने बाल दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति भवन का भ्रमण किया और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से भेंट की। इस विशेष अवसर पर विद्यालय के मैनेजर शाल्विक जैन और शिवानी जैन भी उनके साथ उपस्थित रहे। राष्ट्रपति भवन के दौरे के दौरान छात्राओं ने भारत की समृद्ध विरासत, स्थापत्य कला और लोकतांत्रिक व्यवस्था के प्रतीक इस ऐतिहासिक भवन का अवलोकन किया। इस शैक्षिक यात्रा ने उन्हें राष्ट्रीय संस्थानों के महत्व और प्रशासनिक संरचना के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। विद्यालय प्रबंधन ने छात्राओं की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त किया और आशा जताई कि ऐसे प्रेरणादायक अवसर विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर पर अपनी समझ और दृष्टिकोण को विस्तृत करने में सहायक बनते रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें