यूपी के सहारनपुर जनपद में पुलिस प्रशासन में उस वक्त हड़कंप मच गया कुछ युवकों ने दिनदहाड़े एक छात्रा का अपहरण कर लिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने युवती की तलाश शुरू कर दी है।
नानौता थानाक्षेत्र निवासी छात्रा शनिवार को सुबह के समय परीक्षा देने जा रही थी। इसी दौरान थाना पुरकाजी निवासी बाइक सवार युवक ने अपने साथियों के साथ मिलकर छात्रा का अपहरण कर लिया।
युवती के अपहरण की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर युवती की तलाश शुरू कर दी है।
नोट- इन खबरों के बारे अपकी क्या राय है। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/