जानकारी के अनुसार, भावनपुर थाना इलाके में सोमवार की रात मामा की बरात में आई ढाई वर्षीय बच्ची अपने माता-पिता के साथ निवासी गाजियाबाद सिहानी चुंगी का जयभीम नगर के पास बच्चा शमशान में शव मिला है।
बच्ची के शरीर पर धारदार हथियार से वार करने के निशान मिले हैं। रात करीब 3:00 बजे सूचना पर पहुंची भावनपुर पुलिस ने शमशान के पास से बच्ची का शव बरामद करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, मौके पर एसपी देहात सहित कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंची। वहीं पुलिस ने हत्या के मामले में एक युवक को हिरासत में लिया है।