कंकरखेड़ा। थाना क्षेत्र में घर के बाहर खेल रही 10 वर्षीय बच्ची के साथ आरोपी ने छेड़छाड़ की। परिजनों ने आरोपी को पीटकर पुलिस के हवाले कर दिया। सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल ने बताया आरोपी आशु के खिलाफ मामला दर्ज करके कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया। आरोपी एक बच्चे का पिता है। संवाद