फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार-बाइक की भिड़ंत में युवती की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कार-बाइक की भिड़ंत में युवती की मौत
विज्ञापन

गांव इकला के पास हादसा, बाइक चालक गंभीर रूप से घायल
संवाद न्यूज एजेंसी
परतापुर(मेरठ)। गेझा मार्ग स्थित इकला गांव के पास सोमवार दोपहर तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार युवती और पुरुष गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को मोदीनगर के नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। हादसे के बाद गेझा मार्ग पर काफी देर जाम लगा रहा। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद खुलवाया। पुलिस के अनुसार, हादसे में घायल युवती काजल पुत्री पवन निवासी मऊखास की मौत हो गई। घायल मोहित पुत्र राकेश निवासी नेक की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने कार को कब्जे में लिया है।
विज्ञापन

टायर फटने से एसयूवी पलटी, दो घायल
दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर मुरादाबाद सौलाना के पास सोमवार दोपहर टायर फटने से एसयूवी कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। उसमें सवार चार लोगों में से दो गंभीर रूप से घायल हो गए। कार सवार दिल्ली के मेरठ की ओर आ रहे थे। घायलों को हाईवे पेट्रोलिंग टीम ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया। कार में गाजियाबाद निवासी संजय अग्रवाल, संजीव अग्रवाल, सुमित व विवेक सवार थे। एयरबैग खुलने से विवेक और सुमित बच गए। पीछे बैठे संजय अग्रवाल व संजीव घायल हो गए। घायलों की हालत स्थिर बनी हुई है। सभी हरिद्वार जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें