फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुर्के में एसएसपी आवास पहुंची किशोरी, जेल में बंद प्रेमी को छुडा़ने की मांग की

Mon, 02 Jul 2018 07:37 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

मेरठ में एसएसपी आवास पर 16 साल की एक किशोरी बुर्का पहनकर पहुंची। किशोरी ने एसएसपी से डेढ़ माह से जेल में बंद प्रेमी को छुड़वाने की मांग की। बाद में महिला थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और किशोरी को ले गई। थाने में लड़की के परिजनों ने हंगामा किया। उन्होंने कहा कि जिससे वह शादी करने की बात कह रही है। वह दुष्कर्म के मामले में जेल में बंद है।

विज्ञापन


भावनपुर थाना क्षेत्र की एक कालोनी निवासी 16 वर्षीय किशोरी पॉलीटेक्निक की छात्रा है। किशोरी का आरोप है कि 26 जनवरी को उसने प्रेमी से शादी कर ली थी। इसके बाद दोनों अपने-अपने घर में रह रहे हैं। 26 अप्रैल को प्रेमी को फोन देने के लिए घर बुलाया था। जब उसका प्रेमी घर से निकलने लगा तो परिजनों ने देख लिया। किशोरी का आरोप है कि परिजनों ने उसके खिलाफ भावनपुर थाने में दुष्कर्म का मामला दर्ज करा दिया। डेढ़ माह से उसका प्रेमी जेल में बंद है। किशोरी ने आरोप लगाया कि उसके परिजन उसकी हत्या करना चाहते हैं। शव भी आरोपी के घर फेंकने की प्लानिंग कर रहे हैं। उसे पता चला कि परिजन रिश्तेदारों के साथ हत्या की योजना बना रहे हैं। उसे 27 जून को रिश्तेदारी में भेज दिया था। 

पढ़ें : बेहद शर्मनाक! आठ साल की बच्ची के साथ बलात्कार, चीख-पुकार सुन दौड़े परिजन
विज्ञापन


एसएसपी आवास से किशोरी को महिला थाने भेजा तो किशोरी के परिजन भी पहुंच गये। परिजनों ने कहा कि 27 जून को लड़की का अपहरण हुआ है। मेडिकल थाने में रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी। उन्होंने आरोपी के भाई को पकड़वाया तो पुलिस ने लड़की को बरामद कर लिया। आरोपियों से डरकर उनकी लड़की गलत बयान दे रही है। 
विज्ञापन


वहीं एसओ मेडिकल सतीश कुमार का कहना है कि किशोरी से दुष्कर्म के आरोप में भावनपुर थाने से युवक को जेल भेजा गया था। अब मेडिकल क्षेत्र से किशोरी का अपहरण की परिजनों ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। कोर्ट में बयान कराने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।- सतीश कुमार, एसओ मेडिकल

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें