फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नजीबाबाद में बाजार गई बालिका का अपहरण

विज्ञापन
विज्ञापन
नजीबाबाद में बाजार गई बालिका का अपहरण
विज्ञापन

नजीबाबाद। कस्बे के मछली बाजार से बुधवार दोपहर करीब एक बजे आठ साल की बच्ची का अपहरण कर लिया गया। सीसीटीवी कैमरे में एक व्यक्ति उसे ई रिक्शा बैठाकर ले जाते हुए कैद हुआ है। पुलिस ई-रिक्शा चालक और बालिका को अपहृत कर ले जाने वाले व्यक्ति की पहचान करने में जुटी है।
विज्ञापन

बालिका इल्मा (8) मोहल्ला मुगलूशाह निवासी रिक्शा चालक मोहम्मद आबिद की बेटी है। वह अपनी बहन अल्फिशा के साथ बुधवार दोपहर बाजार गई थी। इस दौरान व्यक्ति ने गुलाबी फ्राक पहनी इल्मा को बहला-फुसलाकर ई. रिक्शा पर बैठा लिया और उसकी बहन से कहा कि वह अभी वापस आएगी। कुछ समय प्रतीक्षा करने के बाद इल्मा की बहन अल्फिशा ने परिजनों को घटना की सूचना दी। परिजनों ने तत्काल बाजार जाकर बालिका को तलाशा लेकिन उसका पता नहीं लग सका। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल पहुंचकर सीसीटीवी कैमरे खंगाले।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें