फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: किशोरी से छेड़छाड़ का विरोध करने पर मारपीट, पथराव

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में रविवार रात किशोरी के साथ छेड़छाड़ का विरोध करने पर आरोपी युवक और उसके परिजनों ने घर में घुसकर मारपीट और पथराव कर दिया। बाद में हमलावर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पीड़िता के परिजनों ने बाद में पिलोखड़ी पुलिस चौकी पहुंचकर हंगामा किया।
विज्ञापन

परिजनों के मुताबिक सद्दीक नगर निवासी किशोरी के साथ घर के सामने रहने वाला युवक कई दिन से छेड़छाड़ कर परेशान कर रहा था। किशोरी के विरोध करने पर वह गोली मारने की धमकी दे रहा था। तीन दिन पहले भी छेड़छाड़ की गई तो माफी मांगने पर उस समय मामला शांत हो गया था। आरोप है कि अब रविवार रात फिर से किशोरी को परेशान किया गया और उसके साथ छेड़छाड़ की गई। परिजनों के विरोध करने पर आरोपी और उसके परिजनों ने पीड़िता के घर में घुसकर मारपीट की। बाद में पथराव भी कर दिया। बाद में आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।
इस घटना के बाद परिजन पिलोखड़ी पुलिस चौकी पहुंच गए। यहां उन्होंने आरोपियों पर कार्रवाई की मांग के लिए काफी देर तक हंगामा किया। उन्होंंने कहा कि आरोपी पुलिस का मुखबिर है। वहीं, इस बारे में एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें