फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: युवक मास्टर चाबी से खोल रहा था बाइक, लोगों ने पकड़कर पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। पीएल शर्मा रोड पर शनिवार को मास्टर चाबी से बाइक खोल रहे युवक को कुछ लोगों ने दबोच लिया। इसके बाद उसे पकड़कर पीटा। इसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। आरोपी ने अपना नाम हमजा उर्फ नानू निवासी जली कोठी पूर्वा अहमद नगर बताया। जांच में पता चला कि यह आरोपी पहले दुष्कर्म और हत्या के प्रयास के मामले में भी जेल जा चुका है। आरोपी के कब्जे से मास्टर चाबी और एक बाइक बरामद की गई है।
विज्ञापन

पीएल शर्मा रोड पर जिम के पास एक बाइक खड़ी थी। एक युवक बाइक के पास खड़ा था। वह इसमें मास्टर चाबी लगा रहा था। कुछ लोगों ने उसे देखा तो भागने लगा। बाद में लोगों ने उसे पकड़ लिया। उसे काफी देर तक पीटा। सूचना पर लालकुर्ती पुलिस पहुंची। लोगों से पूछताछ के बाद पुलिस उसे साथ ले गई। आरोपी के पास से एक मोबाइल भी बरामद किया गया है। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें